इस वीडियो में पंडित श्री काशीनाथ जी ने भविष्य मालिका में वर्णित भगवान के जन्म स्थान का वर्णन किया है,आज भारत में बहुत ऐसे लोग हैं जो खुद को कल्कि भगवान कहते हैं, हम सभी साधु,संत का सम्मान करते हुए कहते हैं कि आज पूरे विश्व को कलयुग की समाप्ति और सतयुग के आगमन की सटीक भविष्यवाणी करने वाला कोई ग्रन्थ है तो वो सिर्फ भविष्य मलिका है,और भविष्य मलिका में भगवान कल्कि के जन्म स्थान के बारे में वर्णित है की भगवान कल्कि का जन्म ओडिशा के संबल ग्राम में विष्णु भगवान का यशगान करने वाले एक ब्राह्मण परिवार के घर में होगा, महापुरुष अच्युतानंद जी कहते है हे मानव यह मालिका ब्रह्म वाणी है, निराकार की वाणी है यह कभी असत्य नही होगी, सूर्य पश्चिम से उदय हो सकता है,पर्वत पर कमल खिल सकता है,परन्तु भविष्य मलिका में वर्णित कल्कि भगवान के जन्म की भविष्यवाणी कभी असत्य नहीं होगी,और यह हम सबका परम सौभाग्य है की हम सब मलिका की वाणी का अनुगमन करके भगवान कल्कि के पावन श्रीचरणों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं ,आने वाले कुछ वर्षो में धर्म संस्थापना का कार्य तेजी से बढ़ेगा ऐसे में हम लोगों को कल्कि भगवान के जन्म के बारे में स्पष्टीकरण मलिका से ही मिल सकता है और मलिका के माध्यम से ही भक्तों का एकत्रीकरण होगा।
#पंडित श्री काशीनाथ मिश्र भागवत, रामचरित मानस और पंचसखा मलिका के सर्वश्रेष्ठ विश्लेषक हैं। कल्कि अवतार कलियुग की सच्चाई और भगवान विष्णु के अवतार को कवर करने वाले दुनिया के अग्रणी चैनलों में से एक है। कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और हमारे नए अपडेट के बारे में सूचनाएं प्राप्त करने के लिए घंटी आइकन दबाएं।
मोबाइल संपर्क- 8092677485/9438723047/8955703028